दो SDM ने पहले की शादी, अब दर्ज करा रहे हैं एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा

न्यूज़म ब्यूरो 

चंदौली / लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दो प्रशासनिक अधिकारियों की निजी जिंदगी अब विवादों के घेरे में आ गई है। करीब छह साल पहले शुरू हुई प्रेम कहानी पहले शादी तक पहुंची। फिर स्थिति आरोप-प्रत्यारोप तक और अब पुलिस केस में बदल चुकी है।

मामला SDM दिव्या ओझा और SDM अनुपम मिश्रा का है। दोनों के बीच पहले नजदीकियां थीं, लेकिन शादी के कुछ साल बाद रिश्तों में खटास आने लगी। हालात इतने बिगड़ गए कि महज 15 किलोमीटर की दूरी के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे से मिलना-जुलना तक बंद कर दिया। प्रशासनिक बैठकों में भी दोनों दूरी बनाकर बैठते थे, जिससे उनके संबंधों में तनाव की झलक साफ दिखाई देती थी।

विवाद की शुरुआत और आरोप

बीती 17 मार्च को यह मामला खुलकर सामने आया, जब दिव्या ओझा के पिता निशाकांत ओझा प्रतापगढ़ के थाने पहुंचे। उन्होंने अपने दामाद अनुपम मिश्रा के खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

Advertisement

परिवार का कहना है कि शादी के बाद से ही दिव्या को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जबकि दूसरी ओर अभी तक अनुपम मिश्रा की तरफ से सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दिव्या ओझा का परिवार राजनीतिक रूप से भी प्रभावशाली रहा है। उनके चाचा शिवाकांत ओझा उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रह चुके हैं।

वहीं, अनुपम मिश्रा प्रयागराज के एलडीए कॉलोनी के निवासी बताए जाते हैं। यह मामला केवल एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की छवि पर भी सवाल खड़े करता है। दो जिम्मेदार पदों पर तैनात अधिकारियों के बीच इस तरह का विवाद, कार्यस्थल के माहौल और निर्णय प्रक्रिया पर भी असर डाल सकता है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आने वाले समय में सच्चाई सामने आने के साथ यह स्पष्ट होगा कि यह सिर्फ वैवाहिक विवाद है या इसमें लगाए गए आरोपों में दम है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh