भैंस के दूध से बने दही व रायते से रेबीज का डर, 160 लोग पहुंचे अस्पताल

बदायूं। उझानी क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित गांव पिपरौल पुख्ता में भैंस के दूध से बने दही व रायते को लेकर रेबीज की आशंका से हड़कंप मच गया। गांव में एक दुधारू भैंस को करीब 20 दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। बताया गया कि कुत्ता कुछ दिन बाद मर गया। इसी भैंस का दूध 23 दिसंबर को गांव में हुई तेरहवीं के भोज में इस्तेमाल किया गया, जिससे दही और रायता बनाया गया। भोज में करीब एक हजार लोगों ने भोजन किया। 

भोज के चार-पांच दिन बाद गुरुवार को भैंस की अचानक मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में दहशत फैल गई और रायता खाने वाले लोगों को रेबीज फैलने की आशंका सताने लगी। इसके बाद लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े।

शनिवार दोपहर तक उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 160 लोगों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। भीड़ को देखते हुए अस्पताल में अलग काउंटर बनाना पड़ा। कई लोग कासगंज के सोरों अस्पताल और निजी अस्पतालों में भी टीका लगवा चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि एंबुलेंस कम पड़ गईं और कई लोग निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। अब इस बात पर चर्चा चल रही है कि क्या भैंस के दही से रेबीज मनुष्य में आ सकता है या यह केवल आशंका ही है।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh