लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों को सौंपी गई 4-4 लाख रुपये सहायता राशि

सीएम योगी के निर्देश पर पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने में जुटा प्रशासन

पीड़ितों के लिए कम्युनिटी सेंटर में रहने और खाने की व्यवस्था

घटना स्थल पर भी वितरित किया जा रहा है खाना, उपचार की व्यवस्था भी

पीड़ित परिवारों से मिले विधायक ओपी श्रीवास्तव

न्यूज़म ब्यूरो

Advertisement

लखनऊ, 16 अप्रैल। विकास नगर बस्ती अग्निकांड में जान गंवाने वाले दो बच्चों के परिजनों को शासन की तरफ 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विधायक ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर सहायता राशि का चेक सौंपा। साथ ही पीड़ितों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

सीएम का निर्देश, युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ही इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पीड़ितों के लिए नजदीकी कम्युनिटी सेंटर में रहने और खाने की व्यवस्था की गई। वहीं घटना स्थल पर भी नगर निगम और रेरा की टीम खाने के पैकेट का वितरण कर रही है। सीएम के निर्देश पर पीड़ितों को राहत पहुँचाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी क्रम में मेडिकल समेत अन्य सभी सुविधाएं अग्निकांड पीड़ितों को मुहैया कराई जा रही हैं।

त्वरित व संयुक्त कार्रवाई से बची कई जानें
गौरतलब है कि बुधवार शाम विकास नगर सेक्टर 12 रिंग रोड के पास झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई थी। दमकल विभाग समेत पुलिस ने बड़ी जनहानि होने से रोकी। आस-पास के 30 से ज्यादा घरों को खाली करा कर लोगों की जान बचाई गई। आग लगने के बाद स्थिति पर काबू पाने के लिए फौरन दमकल विभाग, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिसकर्मियों, नगर निगम कर्मियों, नागरिक सुरक्षा सदस्यों की 400 से ज्यादा लोगों की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इससे काफी संख्या में लोगों की जान बच पाई।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh