IPS अजयपाल शर्मा पर महिलाओं से मारपीट का केस दर्ज

न्यूज़म ब्यूरो 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर तैनात यूपी कैडर के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ गंभीर आरोपों को लेकर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, फाल्टा इलाके में देर रात छापेमारी के दौरान अजयपाल शर्मा और केंद्रीय बलों के जवानों ने कथित तौर पर घरों में जबरन प्रवेश किया और महिलाओं के साथ मारपीट की।

यह शिकायत पीड़ित महिलाओं में से एक द्वारा दर्ज कराई गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने मर्यादा का उल्लंघन किया और बिना किसी उचित कारण के हिंसक व्यवहार किया।

इस पूरे मामले को लेकर महुआ मोइत्रा लगातार आवाज उठा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया और प्रशासनिक स्तर पर IPS अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और इसे चुनाव के दौरान सत्ता के दुरुपयोग का मामला बताया है।

फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने चुनावी माहौल में सुरक्षा बलों की भूमिका और आचरण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh