डीजे की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ‘हार्ट अटैक’ की पुष्टि

न्यूज़म ब्यूरो 

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह में बज रहे तेज डीजे की आवाज 140 मुर्गियों की जान पर भारी पड़ गई। हालांकि घटना करीब पांच दिन पुरानी है, लेकिन बीते गुरुवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, सभी मुर्गियों की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है, जो कथित तौर पर तेज ध्वनि के कारण हुआ। घटना के बाद पोल्ट्री फार्म के मालिक ने डीजे संचालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

 

Advertisement

बताया जा रहा है कि बारात के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे पास स्थित पोल्ट्री फार्म की मुर्गियां बुरी तरह घबरा गईं। कुछ ही समय में बड़ी संख्या में मुर्गियां मरने लगीं। इस दौरान फार्म मालिक और बारातियों के बीच कहासुनी भी हुई।

 

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय दरोगा की पहल पर डीजे संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 

यह घटना न केवल शोर (ध्वनि) प्रदूषण के खतरे को उजागर करती है, बल्कि पशुओं पर इसके गंभीर प्रभाव की भी चेतावनी देती है। समझने वाली बात ये भी है कि जो कान फाड़ू आवाज छोटे जानवरों पर मुसीबत बनकर टूटती दिखी है, क्या वो इंसान के दिलो दिमाग पर असर नहीं डालती होगी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh