बर्थडे पार्टी में अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या करने वाला कातिल पुलिस मुठभेड़ में काबू

पुलिस को देखते ही शुरू की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पांव में लगी गोली, अस्पताल भेजा गया

न्यूज़म ब्यूरो
इटावा / लखनऊ। मंगलवार सुबह करीब 07:30 बजे थाना बसरेहर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पत्तापुरा नहर पटरी के पास थाना बसरेहर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई।

 

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे बदमाश को सुरक्षित रूप से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Advertisement

पुलिस द्वार पकड़े गए घायल बदमाश का नाम अतुल पाल उर्फ़ जीतू पुत्र महेन्द्र, निवासी ग्राम सन्तोषपुर घाट, थाना बसरेहर, जनपद इटावा है, जिसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा व कारतूस बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार दूसरे अभियुक्त का नाम पंकज पुत्र शिवनाथ, निवासी ग्राम सन्तोषपुर घाट, थाना बसरेहर, जनपद इटावा है।

 

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों से की गई गहन पूछताछ के दौरान उनके द्वारा यह स्वीकार किया गया कि बीते सोमवार 12/01/2026 की देर शाम को थाना बसरेहर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम किल्ली रोड चम्पानेर मोड़ के पास एक युवक एलिस यादव उर्फ़ कृष्णा पुत्र रविन्द्र सिंह, निवासी ग्राम झिंदुआ, थाना भरथना, जनपद इटावा की गोली मारकर हत्या उन्होंने ही की थी। ये घटना बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद अंजाम दी गई।

 

इटावा के एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात को हुई हत्या के बाद से पुलिस सक्रिय थी और रोजाना की तरह चेकिंग अभियान चल रह था, जिस दौरान पुलिस पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में चलाई गई गोली एक बदमाश अतुल के पांव में जा धंसी। घटना में सहयोगी पंकज भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना बसरेहर पर मु०अ०सं० 04/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत है, जिसमें मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त अतुल पाल नामजद है तथा एक अन्य अभियुक्त वांछित है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी बसरेहर भेजा गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को सूचित कर साक्ष्य संकलन कराया जा रहा है तथा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

 

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh