दो खतरनाक कैदी हुए फरार, जेल प्रशासन सस्पेंड

न्यूज़म ब्यूरो 

अयोध्या। जिला जेल से बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां से दो खतरनाक कैदी फरार हो गए हैं। इस घटना से जेल प्रशासन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फरार कैदियों की पहचान गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरि और शेर अली के रूप में हुई है।

 

जानकारी के मुताबिक, गोलू अग्रहरि हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था, जबकि शेर अली दुष्कर्म के गंभीर आरोप में सजा काट रहा था। जेल से दोनों के फरार होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।

 

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजी जेल पीसी मीणा के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक यूसी मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही जेलर जे.के. यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी, एक हेड वार्डर और तीन जेल वार्डरों को भी सस्पेंड किया गया है।

 

फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस और एसटीएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही दोनों फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर अब बड़े सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं इस मामले में आगे की जांच जारी है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh