डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अनुरोध पर बदला जाएगा फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का शीर्षक

न्यूज़म ब्यूरो

लखनऊ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के अनुरोध पर भारत सरकार ने ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज प्रस्तावित फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के शीर्षक को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सरकार ने फिल्मों, वेब सीरीज एवं अन्य माध्यमों में किसी भी वर्ग विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक या सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली टिप्पणियों से बचने को कहा है।

फिल्म के शीर्षक को लेकर विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया था। ब्रजेश पाठक ने बताया कि ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्म का टीजर लॉन्च होते ही ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुईं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने भारत सरकार से फिल्म के शीर्षक को हटाने का अनुरोध किया था।

भारत सरकार ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए संबंधित निर्देश जारी किए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस पर त्वरित कार्रवाई के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh