साली के प्यार में पागल युवक ने भाभी का गला रेत की हत्या, की खुदकुशी की कोशिश

न्यूज़म ब्यूरो 

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के नोहझील थाना क्षेत्र के गांव कटेलिया में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। साली से शादी से इनकार किए जाने से नाराज देवर ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की और फिर खुद भी जान देने का प्रयास किया। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है।

 

रविवार सुबह गांव कटेलिया में दीपक का अपनी भाभी करिश्मा से विवाद हो गया। दीपक अपनी भाभी पर उसकी बहन से शादी कराने का दबाव बना रहा था। करिश्मा द्वारा इनकार करने पर दीपक ने ब्लेड से उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

Advertisement

हत्या के बाद दीपक ने साक्ष्य छिपाने के लिए ब्लेड को चूल्हे में फेंक दिया और खून से सने गद्दे को धोकर छत पर धूप में सुखाने के लिए डाल दिया। इसके बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया।

 

करिश्मा मूल रूप से आगरा की रहने वाली थी और उसकी शादी चार महीने पहले कल्लू से हुई थी। रविवार को घटना के समय कल्लू और उसके पिता खेत पर गए हुए थे, जबकि घर में केवल करिश्मा और दीपक मौजूद थे।

 

घटना की जानकारी देते हुए मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल से महिला और पुरुष के घायल अवस्था में आने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक करिश्मा की मौत हो चुकी थी। जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त ब्लेड और खून से सने गद्दे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh