LDA ने चौक, PGI में सील किए 13 अवैध निर्माण

पहले अवैध निर्माण करवाते, फिर पूरा बनने के बाद करते हैं सील

जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के कार्यकाल में सोनई कजेहरा में खूब हुई है प्लाटिंग

न्यूज़म ब्यूरो

लखनऊ, 26 अगस्त। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज, दुबग्गा, पीजीआई व सुशांत गोल्फ सिटी के साथ ही पीछे स्थित सोनई कजेहरा में अभियान चलाया। इस दौरान एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे 13 अवैध व्यावसायिक एवं आवासीय निर्माण सील किये गये। जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के कार्यकाल में कई क्षेत्र में खूब जमकर प्लाटिंग करवाई गई और अब जब लोगों ने मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया तो उनको सील करने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी पहुंच रहे हैं और उसमें भी पिक एंड चूज़ की नीति अपना रहे हैं।

Advertisement

 

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि पीजीआई व सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान हैदर अली, राकेश, हेमराज, राहुल सिंह, प्रकाश चन्द्र बजाज, सोमनाथ अग्रहरि, राम किशोर यादव, भूपेन्द्र सिंह चौधरी व अन्य द्वारा किये जा रहे 06 अवैध व्यावसायिक एवं आवासीय निर्माण कार्यों को सील किया गया।

प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि सोमवार को चौक, वजीरगंज, ठाकुरगंज व दुबग्गा थानाक्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रदीप गोयल, कुश मिश्रा, रियाज, रितेश, पूनम कुमार, यूनुस अब्दुल्ला व अन्य द्वारा एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे 07 अवैध निर्माण सील किये गये।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी पहले तो अवैध बिल्डिंग बनवाते हैं, उन्हें खड़ी करवाते हैं, उसके बाद में जब दूसरे इंजीनियर जोन में ट्रांसफर होने के बाद आते हैं तो सीलिंग की कार्यवाही करते हुए दोबारा फिर से उतनी ही रकम ऐठते हैं, जितनी वह आदमी दे चुका है।

 

 

 

 

 

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh