लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की चालाकी
न्यूज़म ब्यूरो
लखनऊ, 29 अगस्त। लखनऊ विश्वविद्यालय के पोर्टल के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग में मात्र 6 सीट, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मात्र 4 सीट, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में सिर्फ 2 सीट, मैकेनिकल में 9 सीट, कंप्यूटर साइंस में पांच, कंप्यूटर साइंस (एआई) में जीरो सीट ही बची है, लेकिन इसके बावजूद लखनऊ विश्वविद्यालय के एडमिशन इंचार्ज की चालाकी कह लें या लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन की चालाकी कह लें, छात्रों को भ्रमित करके फॉर्म के साथ 1600 रुपए के डिमांड ड्राफ्ट के साथ डायरेक्ट में 500 फॉर्म भरवा लिए है।
छात्रों को यह बताया ही नहीं गया है कि कुल मिलाकर के 20-25 सीट्स ही बची हैं, छात्रों को तो लग रहा है कि ज्यादा सीट्स बची हैं और उस हिसाब से उसने 500 फॉर्म भर दिया और इन फॉर्म की फीस को लखनऊ विश्वविद्यालय अनाप-शनाप जगहों पर खर्च करेगा। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता मुकुल श्रीवास्तव ने इस मामले में अपना पक्ष देने से मना कर दिया।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।
