न्यूज़म ब्यूरो
लखनऊ, 31 अगस्त। उत्तर प्रदेश में प्रशासन और पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले 21 अफसर सोमवार, 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। इनमें तीन आईएएस, 10 आईपीएस और आठ पीपीएस अधिकारी शामिल हैं।
सेवानिवृत्त होने वाले आईएएस अफसरों में सचिव नगर विकास रवीन्द्र कुमार प्रथम, डीजी पर्यटन डॉ. वेदपति मिश्रा और विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल हैं।
वहीं, आईपीएस अफसरों में डीजी फायर सर्विसेज मुथा अशोक जैन, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो दिल्ली के एडीजी रवि जोसेफ लोक्कू, आईजी सीआईडी डॉ. अखिलेश कुमार निगम, यूपी-112 के डीआईजी शहाब रशीद खान, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के एडीसीपी आलोक प्रियदर्शी, पीएसी मुख्यालय की डीआईजी सुनीता सिंह, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के एसपी कमलेश कुमार दीक्षित, ईओडब्ल्यू के एसपी अरविंद मिश्रा, ट्रेनिंग मुख्यालय के एसपी हरि गोविंद और 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर के सेनानायक राम नयन सिंह सेवानिवृत्त हुए।
इसके अलावा पीपीएस संवर्ग के आठ अधिकारी भी सेवानिवृत्त हुए। इनमें एएसपी बलरामाचारी दुबे और अशोक कुमार वर्मा, एटीएस के डीएसपी लायक सिंह, 44वीं वाहिनी पीएसी की सहायक सेनानायक अंजू सिंह, पुलिस भर्ती बोर्ड की डीएसपी अस्मा माजिद, सीबीसीआईडी मुख्यालय के डीएसपी धीरेंद्र प्रताप सिंह, फतेहपुर के डीएसपी प्रमोद कुमार शुक्ला और प्रतापगढ़ के डीएसपी अनिल कुमार राय शामिल हैं।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।