राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनने पर जितेंद्र मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ‘यह मेरा सौभाग्य, राम भक्तों की सेवा का मौका मिला’

न्यूज़म ब्यूरो
अयोध्या, 3 सितंबर।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सीईओ बनने के बाद रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का सीईओ बनना उनका सौभाग्य है और वे मंदिर के लिए बेहतर काम करने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने ट्रस्ट की चयन समिति का भी धन्यवाद किया।

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने कहा, “मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि इतने सारे उम्मीदवारों में से मुझे चुना गया। मैं इसे भगवान राम का आशीर्वाद भी मानता हूं कि एयर फोर्स में देश की 43 साल की सेवा के बाद, उन्होंने मुझे श्री राम मंदिर और श्री राम भक्तों की सेवा करने का मौका दिया है।”

एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए पूरे सामर्थ्य के साथ बेहतर काम करने की कोशिश रहेगी।

ट्रस्ट में महासचिव और कोषाध्यक्ष भी बदले

वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने अपना पद छोड़ दिया है। कृष्ण मोहन ने कहा, “अभी तक 6 जुलाई से मैं अंतरिम महासचिव के रूप में काम कर रहा था। अब इस पद के लिए महाराज गोविंददेव गिरि नए महासचिव हैं और महेश भागचंदका नए कोषाध्यक्ष होंगे।”

Advertisement

ट्रस्ट के नए सदस्य मदन मोहन पांडे ने कहा, “आज ये मंदिर विश्व का उच्चतम मंदिर है। हम लोगों ने बहस की, हमेशा उपलब्ध रहते थे। राम लला की सेवा हमेशा करते रहे हैं। ये सौभाग्य की बात है कि हम सुप्रीम कोर्ट से जीत गए और मंदिर बन गया। पहले कुछ नहीं था।”

जितेंद्र मिश्रा के गांव में जश्न का माहौल

देवरिया के छोटे से गांव भोपतपुरा की पहचान अब एक बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी से जुड़ गई है। श्रीरामपुर पुलिस स्टेशन के इलाके में आने वाले इस गांव में तब जश्न का माहौल बन गया, जब यह खबर मिली कि वेस्टर्न एयर कमांड के पूर्व प्रमुख और इसी गांव के रहने वाले एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है।

ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाई

जितेंद्र मिश्रा ने अपने लंबे सैन्य करियर के दौरान देश की सेवा की और कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। जानकारी के मुताबिक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी और प्रधानमंत्री ने भी उनके योगदान की तारीफ की थी।

अब भोपतपुरा के लोगों को इस बात पर गर्व है कि उन्हें अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh