एबीवीपी के दो दर्जन से अधिक छात्र नेता मजम्मत के लिए थे गेट पर मौजूद
बवाल की आशंका को देखकर काफी संख्या में पहुंच गई थी पुलिस-पीएसी
न्यूज़म ब्यूरो
लखनऊ। कॉकरोच जनता पार्टी के एक प्रमुख पदाधिकारी सह-संयोजक और प्रवक्ता आशुतोष रांका के लखनऊ विश्वविद्यालय में आने को लेकर बृहस्पतिवार को दोपहर बाद अचानक हलचल बढ़ गई। हालत यह हुई की चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राकेश द्विवेदी की प्रॉक्टोरियल टीम के एक दर्जन से अधिक सदस्य गेट नंबर 1 और 3 के बीच जमा हो गए। यही नहीं काफी संख्या में पुलिस-पीएसी और पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी के आने को लेकर कुछ खास राजनीतिक पार्टी के सदस्यों ने अखबार में फुटेज पाने की भी व्यवस्था कर ली थी। तीन चार छात्र नेताओं ने बाकायदा माला लेकर गेट नंबर एक पर घूमना शुरू कर दिया था। यह जानकारी कहां से आई और कैसे अचानक लखनऊ विश्वविद्यालय में पुलिस और पाक का लाव-लश्कर पहुंच गया, इसके बारे में कोई भी सही से जानकारी नहीं दे पा रहा है। सभी कह रहे हैं कि मीडिया से ही सूचना मिलने के बाद यह तेजी से जानकारी हुई कि कॉकरोच जनता पार्टी का एक पदाधिकारी लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंच रहा है। पदाधिकारी के आने को लेकर विश्वविद्यालय के लगभग सभी बड़े गेट बंद कर दिए गए और काफी संख्या में गार्ड और पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था, यह भी अफवाह थी कि पुलिस की भारी व्यवस्था और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो दर्जन से अधिक नेताओं द्वारा उसके साथ मारपीट करने की सूचना थी, जिसकी वजह से वह डरकर नहीं आया।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।