ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे खड़ी बस अचानक बनी आग का गोला, आधे घंटे में काबू; जानें कैसे लगी आग

राहुल गुप्ता
ग्रेटर नोएडा, 26 सितंबर। शुक्रवार देर रात तुगलपुर गांव में सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते बस से उठता धुआं तेज आग में बदल गया और बस धू-धूकर जलने लगी। गनीमत रही कि घटना के वक्त बस खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

मामला नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है। यहां मुख्य सड़क के किनारे एक निजी हॉस्टल की बस खड़ी थी। रात करीब 11:30 बजे अचानक बस से धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों ने जब तक कुछ समझा, तब तक आग काफी तेज हो चुकी थी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

शुरुआती जांच में बीड़ी-सिगरेट से आग लगने की आशंका

आग बुझने तक बस का अधिकांश हिस्सा जल चुका था और वह लगभग पूरी तरह राख हो गई। दमकल विभाग की शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि जलती हुई बीड़ी या सिगरेट के कारण बस में आग लगी हो सकती है। माना जा रहा है कि किसी राहगीर या नशे में धुत व्यक्ति ने बस के पास जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंकी होगी।

हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आग लगने की वास्तविक वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के कारण का पता चल सकेगा।

Advertisement

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस बस मालिक से संपर्क कर घटना की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय बस में कोई मौजूद नहीं था।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh