गाजीपुर सेतु हादसे में 40 घंटे बाद भी 2 लापता, गंगा से ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

न्यूज़म ब्यूरो 

गाजीपुर। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर शुक्रवार शाम हुए भीषण हादसे के 40 घंटे बाद भी दो लोग लापता हैं। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में गिर गई थी।

रविवार सुबह करीब 10:30 बजे क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन लापता लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

हादसे के बाद से पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। गंगा की तेज धारा और गहराई के कारण राहत कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और लोगों की भीड़ के चलते आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh