न्यूज़म ब्यूरो
बागपत, 7 सितंबर। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव टोल के पास बीते रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। राजस्थान के बागड़ धाम से लौट रहे बदायूं के अल्हापुर गांव के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक बच्ची समेत छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि पिकअप में कुल 32 लोग सवार थे। हादसे के बाद कई श्रद्धालु वाहन के नीचे दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। उन्हें सीएचसी खेकड़ा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को दिल्ली और मेरठ रेफर किया गया है।
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, एक मृतक की पहचान रामेश्वर निवासी अल्हापुर के रूप में हुई है। अन्य की पहचान की जा रही है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।