यूपी में प्रशासनिक फेरबदल : 5 वरिष्ठ IAS अधिकारी बने अपर मुख्य सचिव

न्यूज़म ब्यूरो 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक पदोन्नति करते हुए प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (ACS) पद पर प्रोन्नत किया है। इस क्रम में IAS संजय प्रसाद, IAS आशीष कुमार गोयल, IAS अमृत अभिजात, IAS आर. रमेश कुमार और IAS मुकेश कुमार मेश्राम को अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

 

वहीं, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात रहे अधिकारियों को भी राज्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। IAS भुवनेश कुमार, IAS मृत्युंजय कुमार नारायण और IAS संतोष कुमार यादव को प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

Advertisement

 

इस प्रशासनिक फैसले को सरकार के कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारियों को उच्च जिम्मेदारियां सौंपे जाने से नीति-निर्माण और प्रशासनिक निर्णयों में तेजी आने की उम्मीद है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh