घने कोहरे से लखनऊ में हवाई व रेल यातायात प्रभावित, कई उड़ानें डायवर्ट व रद्द

न्यूज़म ब्यूरो

लखनऊ। शनिवार को घने कोहरे के कारण राजधानी लखनऊ में हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। शून्य दृश्यता के चलते यूएई, रियाद और मुंबई से आने वाली तीन प्रमुख उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा, जबकि पांच उड़ानें रद्द कर दी गईं और करीब 30 उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, रसअलखैमाह (यूएई) से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-125, मुंबई से आईएक्स-1026 और रियाद से फ्लाइनास की उड़ान एक्सवाई-333 लखनऊ में लैंड नहीं कर सकीं। इन विमानों ने एयरपोर्ट के ऊपर आठ से अधिक चक्कर लगाए, लेकिन दृश्यता नहीं सुधरने पर उन्हें दिल्ली भेज दिया गया।
इसके अलावा चंडीगढ़, अहमदाबाद और दिल्ली से आने वाली इंडिगो की उड़ानें तथा लखनऊ से दिल्ली और अहमदाबाद जाने वाली दो उड़ानें रद्द रहीं। दुबई, झारसुगुड़ा और मुंबई से आने वाली कई अन्य उड़ानें भी घंटों की देरी से पहुंचीं।

कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा। तेजस और शताब्दी जैसी वीआईपी ट्रेनों सहित कुल 45 ट्रेनें प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा बने रहने की संभावना है।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh