नशेड़ियों की पत्थरबाजी से बीएड छात्रा की मौत

न्यूजम ब्यूरो 

शुक्लागंज (उन्नाव)। सर्वोदयनगर मोड़ के पास नशेबाजी कर रहे युवकों की आपसी पत्थरबाजी में एक बीएड छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। कंचननगर ए मुहल्ले की रहने वाली 25 वर्षीय समीक्षा शुक्ला डीएवी कॉलेज में बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा थीं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समीक्षा बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी एक सहेली के साथ गोपीनाथपुरम स्थित खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान सर्वोदयनगर मोड़ के पास नशे में धुत कुछ युवक आपस में एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंक रहे थे। अचानक एक ईंट समीक्षा के माथे पर जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

Advertisement

घटना के बाद उन्हें तत्काल पास के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें कानपुर माल रोड स्थित नार्थ स्टार नर्सिंग होम ले गए, जहां इलाज के दौरान गुरुवार दोपहर करीब पौने तीन बजे उनकी मौत हो गई।

 

परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए कानपुर के फीलखाना थाना पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके बाद शुक्रवार को मिश्रा कॉलोनी स्थित श्मशान घाट पर छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh