सत्रारंभ से पूर्व विधानसभाध्यक्ष सतीश महाना ने सुरक्षा व समन्वय से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

न्यूज़म ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के वर्ष 2026 के प्रथम सत्र के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सत्रारंभ से पूर्व, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सुरक्षा एवं समन्वय से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।

 

बैठक में सत्र के दौरान सुरक्षा प्रबंधों एवं समन्वय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 

Advertisement

बैठक के दौरान क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की तैनाती, एंटी एक्सप्लोसिव एवं एंटी सबोटाज जांच व्यवस्था, विधानसभा के सभी प्रवेश द्वारों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा विधायकों के साथ आने वाले सुरक्षा कर्मियों के बैठने की समुचित व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई।

 

इसके अतिरिक्त विधान भवन परिसर में सदस्यों के निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन, सुरक्षा जांच की प्रभावी व्यवस्था तथा आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

 

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सत्र के दौरान किसी भी स्तर पर सुरक्षा में चूक न हो तथा समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं।

 

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक गरिमा एवं संसदीय परंपराओं की रक्षा के लिए सुरक्षा एवं सुविधा—दोनों का संतुलन अत्यंत आवश्यक है।

 

इस मौके पर प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh