ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार परिवार, पति-पत्नी व दो बच्चों की मौत

न्यूज़म ब्यूरो 

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। यह हादसा भल्ला फार्म के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।

 

टक्कर के बाद एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाइक पर सवार परिवार को कुचलता हुआ निकल गया। बाइक सवार वीरेंद्र (40) अपनी पत्नी रीतू (35) और दो बच्चों अनुराधा (9) व रुद्र (6) के साथ लखनऊ से अपने घर अजगैन लौट रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

Advertisement

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी हसनगंज अरविंद चौरसिया ने बताया कि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना में शामिल दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया है, वहीं एक चालक को हिरासत में लिया गया है।

 

हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू कराया। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh