ड्रग सैंपल दिखाने के बहाने बुलाया, एक्स्टॉर्शन गैंग ने की पीट-पीटकर हत्या

पुलिस सिपाही आशीष समेत आठ गिरफ्तार

दांत के काटने के निशान से खुला परवेज की मौत का राज

न्यूज़म ब्यूरो

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के विजयनगर में ड्रग पेडलर परवेज की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, एक्स्टॉर्शन गैंग से जुड़े आरोपियों ने ड्रग का सैंपल दिखाने के बहाने परवेज को बुलाया था। इसके बाद उसे पुलिस से पकड़वाने के नाम पर धमकाया गया और कार में उसके साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस सिपाही आशीष समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस जांच के अनुसार घटनाक्रम के दौरान तीन कारों में कुल 11 लोग सवार थे। आरोपियों और परवेज के बीच कार में हाथापाई हुई। आरोप है कि भूपेंद्र और शनि ने परवेज की पिटाई की। नशे में होने के कारण मारपीट के दौरान परवेज कार से गिर गया। बाद में उसकी मौत हो गई।

Advertisement

जांच के दौरान परवेज के शरीर पर मिले दांत से काटने के निशान अहम सुराग बने। इन्हीं निशानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या की कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ‘राष्ट्रभक्त’ नाम से एक संगठन चलाते थे और परवेज को पुलिस से गिरफ्तार कराने की धमकी देकर उससे वसूली का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट में उसकी जान चली गई।

मृतक परवेज बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीए-एलएलबी का छात्र भी था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh