सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम में किया दर्शन-पूजन

सीएम ने आसपास की दुकानों पर बैठे बच्चों से भी किया संवाद, दी चॉकलेट

सीएम योगी से बोले बच्चे-हैप्पी होली बाबा जी! मुख्यमंत्री ने भी दी होली की शुभकामना

न्यूज़म ब्यूरो

वाराणसी। गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ व काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। जापान व सिंगापुर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर रविवार को काशी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर व आसपास की दुकानों पर बैठे बच्चों से भी संवाद किया और उन्हें चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया।

Advertisement

मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। दौरे के पहले ही दिन उन्होंने बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचकर दर्शन-आरती की। यहां मंदिर परिसर में बच्चों को चॉकलेट दिया। फिर बाहर निकले तो आसपास की दुकानों पर बैठे बच्चों से संवाद किया।

आसपास के लोगों ने मुख्यमंत्री को तथा मुख्यमंत्री ने आसपास के लोगों को होली की बधाई दी।मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम भी पहुंचे। गर्भगृह में प्रवेश कर उन्होंने लोक मंगल और जनकल्याण की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया।

सीएम ने यहां बाबा की आरती व विधिविधान से पूजा भी की। मुख्यमंत्री ने यहां से निकलते समय श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया। मुख्यमंत्री के दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारे लगाए।

हैप्पी होली बाबा जी !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब काल भैरव मंदिर से निकले तो बाहर दुकानों पर कुछ बच्चे बैठे दिखे। मुख्यमंत्री को देखकर बच्चों ने कहा हैप्पी होली बाबा जी। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और बच्चों के पास पहुंच गए।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से हालचाल जाना, फिर पढ़ाई के बारे में भी पूछा। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री के प्रश्नों का जवाब दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को होली की शुभकामना दी, फिर चॉकलेट भी प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक लस्सी विक्रेता से कहा कि दही ढककर रखा करो।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh