CM योगी ने रायबरेली में ₹21 करोड़ लागत से बने स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में सीएम योगी हुए शामिल

अवध केसरी की शौर्य गाथा पर आधारित फिल्म का हुआ प्रदर्शन, स्मारिका का विमोचन

मुख्यमंत्री योगी ने शहीदों के परिजनों को शॉल व सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित

न्यूज़म ब्यूरो

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर कार्यक्रम स्थल भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। इस दौरान मुख्यमंत्री को रुद्राक्ष का पौधा और त्रिशूल भेंट कर स्वागत किया गया।

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समारोह स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने अवध केसरी स्मारिका का विमोचन किया। डाक विभाग की ओर से तैयार किए गए विशेष आवरण का भी मुख्यमंत्री ने विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का बटन दबाकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में राना बेनी माधव बख्श सिंह की जीवन यात्रा और उनके शौर्य एवं पराक्रम पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया –

श्रीमती सुमन यादव (लालगंज), – नायक विनोद कुमार 2007 में शहीद हुए।

श्रीमती ललिता देवी (डलमऊ) (पत्नी) – नायक राजेंद्र यादव कारगिल युद्ध में शहीद हुए।

श्रीमती कृष्णावती (ऊंचाहार) (पत्नी) – नायक सुरेंद्र यादव कारगिल युद्ध में शहीद हुए।

श्रीमती ज्ञानवती देवी (सदर), – हवलदार रणधीर सिंह 1990 में फिरोजपुर, पंजाब में शहीद हुए।

इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री राकेश सचान, मंत्री मनोज पांडेय, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश सिंह, विधायक अदिति सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh