एसटीएफ मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश बनारसी यादव ढेर

न्यूज़म ब्यूरो 

वाराणसी। सारनाथ इलाके में बीती 21 अगस्त 2025 को कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश बनारसी यादव को यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई मंगलवार देर रात वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में हुई।

 

यूपी एसटीएफ के एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार, सूचना मिली थी कि बनारसी यादव चौबेपुर क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरता देख बनारसी यादव ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

 

Advertisement

आत्मरक्षा में एसटीएफ को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें बनारसी यादव गोली लगने से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस के मुताबिक, बनारसी यादव महेंद्र गौतम हत्याकांड समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। एसटीएफ ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh