DIPR निदेशक विशाल सिंह से मिले केरलम् के पत्रकार, UP की विकास पहलों को जाना

न्यूज़म ब्यूरो

लखनऊ, 9 सितम्बर। पत्र सूचना कार्यालय (PIB), लखनऊ के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के मीडिया टूर पर आए केरलम् के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) के निदेशक विशाल सिंह से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश में संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमों, जनकल्याणकारी योजनाओं और उनके जमीनी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

संवाद के दौरान विशाल सिंह ने पत्रकारों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास, निवेश, पर्यटन, रोजगार, औद्योगिक विकास तथा जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।

विशाल सिंह ने कहा कि मीडिया की भूमिका सरकार की योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलावों से संबंधित जानकारी साझा की।

Advertisement

केरलम् से आए पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के जमीनी प्रभाव को समझने के लिए आयोजित इस संवाद को उपयोगी बताया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में अपनाई जा रही नई पहलों में विशेष रुचि दिखाई।

उल्लेखनीय है कि यह मीडिया टूर भारत सरकार की डेवलपमेंट कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन डिसेमिनेशन (DCID) योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
↑
Tap to Refresh