राखी सावंत आगरा की मेयर पर भड़कीं, बोलीं मेयर अनपढ़ हैं क्या, जिन्हें भोसले और घोसले में फर्क नहीं पता ?

न्यूज़म ब्यूरो 

आगरा। राखी सावंत ने आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या मेयर पढ़ी-लिखी नहीं हैं, जिन्हें “भोसले” और “घोसले” में अंतर तक नहीं पता।

दरअसल, बीती 12 अप्रैल को मेयर हेमलता दिवाकर ने मशहूर गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते समय उनका नाम गलत बोल दिया। उन्होंने “आशा भोसले” की जगह “आशा घोसले” कहा, वह भी दो बार। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यह विवाद चर्चा में आ गया।

इसके बाद बीती 15 अप्रैल को एक चैनल को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा “मेयर पढ़ी-लिखी नहीं हैं क्या? उनको भोसले और घोसले में फर्क नहीं पता? भोसले कितना बड़ा परिवार है, आशा भोसले कितना बड़ा नाम है?” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी विवाद में नहीं पड़ना, और उनके लिए सिर्फ आशा भोसले का सम्मान मायने रखता है।

बता दें कि मेयर हेमलता दिवाकर ग्रेजुएट हैं और उन्होंने बीएड की डिग्री भी हासिल की है।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh