स्कूली बच्चियों ने योगी को बांधी राखी, CM ने दिया उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को प्रदान किए आवासीय पट्टे

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र, चाबी आदि का वितरण

सीएम ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन, महिलाओं को दी फलों की टोकरी

राहुल भटनागर 

लखनऊ। रायबरेली में आयोजित लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तिलक लगाकर राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने भी बच्चियों को स्नेह के साथ आशीर्वाद दिया और उन्हें उपहार भी प्रदान किए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को आवासीय पट्टे प्रदान किए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप, स्वीकृति पत्र, चाबी आदि का भी वितरण किया। इस दौरान रायबरेली के विकास में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

Advertisement

सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को दिया आवासीय पट्टा
सपेरा समुदाय के 60 लोगों को आवासीय पट्टे दिए जा चुके हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने समुदाय के पांच प्रतिनिधियों को मंच पर आवासीय पट्टे प्रदान किए। सीएम के हाथों सपेरा समुदाय की संजू, अंशिका, वंदना, किरण कुमारी व राजनंदिनी को आवासीय पट्टे मिले।

बच्चों का कराया अन्नप्राशन, महिलाओं को दी फलों की टोकरी
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर खीर खिलाकर कई बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा और उन्हें चॉकलेट व खिलौने भी दिए। सीएम ने महिलाओं को फलों की टोकरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया और योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी भी ली।

विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
सीएम योगी के हाथों मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया। निम्नलिखित लोग सीएम के हाथों सम्मान पाने वालों में शामिल रहे।
जगदंबिका सिंह- कृषि यंत्र के तहत चाबी
धर्मेंद्र मौर्य- कृषि यंत्र के तहत चाबी
सावित्री- आयुष्मान कार्ड
मधुलता- आयुष्मान कार्ड
रामनरेश- आयुष्मान कार्ड

अनुज कुमार- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.50 लाख रुपये का चेक
वंदना पांडेय- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.37 लाख रुपये से अधिक का चेक
अयाज अहमद खान- ओडीओपी के अंतर्गत 15 लाख रुपये का चेक
विशंभर जीवनानी (कृष्णा देवी प्राइवेट लिमिटेड)- एमएसएमई के तहत राइस मिल के लिए 96 लाख रुपये से अधिक का चेक
सिम्मी सिंह- लैपटॉप
निर्मला, निशा तिवारी व रामवती- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 17.97 करोड़ रुपये से अधिक का चेक

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh