लूट के एजेन्डे को पूरा करने के लिए सत्ता पाना चाहता है विपक्ष : डा दिनेश शर्मा
लखनऊ की हर गली में सुनी जा सकती है अटल जी के विकास कार्यों की गाथा
यूपी में हर ओर बह रही है विकास की गंगा
जनता के लिए खर्च हो रहे एक एक पैसे का हो सदुपयोग
जीवन में कर्म के प्रभाव से आता है सुख
राहुल भटनागर
लखनऊ, 31 अगस्त। राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा बसपा आप और कांग्रेस अपने लूट के एजेन्डे को पूरा करने के लिए सत्ता पाना चाहते हैं। इनका जनता के हित से कोई लेना देना नहीं है। विपक्षी सरकारें दंगा कराने के लिए जानी जाती थी।

राजधानी में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि लखनऊ के लोगों का सौभाग्य है कि वे अटल क्षेत्र के नागरिक है। अटल जी ने लखनऊ में जो विकास कार्य कराया उसकी गाथा शहर की हर गली में सुनी जा सकती है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विकास की उसी श्रंखला को तेजी से आगे ले जा रहे है। राजधानी में आज जो विकास कार्य हो रहे है उनके पीछे कार्यकर्ता ही असल कारण और ताकत हैं। सार्वजनिक जीवन में आने के बाद प्रयास किया है कि जनता के लिए खर्च होने वाले एक एक पैसे का सदुपयोग हो।

डा शर्मा ने कहा कि यूपी में आज हर ओर विकास की गंगा बह रही है। शहरों के बीच यात्रा में लगने वाला समय बेहतर कनेक्टिविटी के कारण लगभग आधा रह गया है। ये बदलाव मोदी योगी की सरकारों की देन है। उन्होंने लोगों से विकास कार्यो की निगरानी करने का भी अनुरोध किया।रामलीला मैदान की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए किए गए ये विकास कार्य श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि के साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को और सुदृढ़ करेंगे।

उनका कहना था कि चुनाव नजदीक आने के साथ ही नकली टीका लगाए तथा हाथ में घंटी लिए छद्मवेशी लोग घूमने लगे हैं। ये वही लोग है जिन्होंने राम मंदिर के निर्माण में बाधा डाली , राम को काल्पनिक बताया और राम भक्तों पर गोली तक चलवाने का काम किया।
सनातनियों की ताकत को देखकर उनका रंग बदल रहा है। ब्राह्मण समाज का शोषण और अपमान करने वाले उनका सम्मान करने का दिखावा कर रहे हैं। ये कैसे भी समाज को बांटने का प्रयास करेगें पर इनसे सावधान रहना होगा है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में दुख का कारण कर्म का आभाव होता है। सुख कर्म के प्रभाव से ही आता है। किसी को भी जीवन में शान्ति खुद के स्वभाव से मिलती है तथा ये संतुष्टि की वजह भी होती है। जीवन में जब शिकायत कम होती है तब सुतंष्टि भी अधिक होती है। खुश रहने की जिम्मेदारी दूसरे व्यक्ति को नहीं दी जा सकती है। पद आते जाते रहेंगे पर वर्तमान में अच्छा करने वाला कभी असफल नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि सीमित होता परिवार भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। अगर ऐसा ही चला तो आने वाले समय में देश की आबादी कम होने लगेगी क्योंकि देश में प्रजनन दर कम हो रही है। देश में हिन्दू आबादी में 8 प्रतिशत की कमी आई है। आज त्योहारों का जोश उमंग और परम्पराए समाप्त हो रही है क्योकि परिवार सिमट रहे हैं। बच्चे पैसे और अच्छे जीवन के लिए विदेश जा रहे हैं । दुख का विषय है कि जिस देश ने काबिल बनाया उसे छोड रहे हैं।

उन्होंने आज ऐशबाग, लखनऊ स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक रामलीला मैदान परिसर में नवनिर्मित चहारदीवारी एवं भव्य पंडित बेनीमाधव केदारनाथ पाद्या जी द्वार तथा कन्हैया दास प्राग दास द्वार का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा अवध क्षेत्र राजीव मिश्रा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी, श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष हरीश चंद अग्रवाल, क्षेत्रीय पार्षद संदीप शर्मा, पूर्व पार्षद सुधीर मिश्रा, पूर्व पार्षद साकेत शर्मा पूर्व पार्षद रंजीत धानुक आदि उपस्थित रहे।

डॉ शर्मा ने लखनऊ के समग्र एवं चहुंमुखी विकास को नई गति प्रदान करने की दिशा में जय भोले गेस्ट हाउस, त्रिवेणी नगर, लखनऊ में सांसद निधि एवं त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत लगभग ₹7 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा लखनऊ के विकास को और गति मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक नीरज बोरा, भाजपा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी, भाजपा विधायक प्रत्याशी रजनीश गुप्ता ‘बॉबी’, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष जी.डी. शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा पार्षद दल के नेता देव शर्मा मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश बाजपेई, पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण तथा हजारों की संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।