‘उत्तर भारत नहीं, केरल में होना चाहिए मैच…’

लखनऊ। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच प्रस्तावित टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खराब विजिबिलिटी के कारण रद्द कर दिया गया। मैच के रद्द होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने इस फैसले पर सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा है।

 

शशि थरूर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि खराब दृश्यता के चलते क्रिकेट खेलना संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर ऐसे हालात हैं तो मैच उत्तर भारत के बजाय केरल में होना चाहिए था। थरूर ने विशेष रूप से तिरुवनंतपुरम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मौसम और परिस्थितियां क्रिकेट के लिए ज्यादा अनुकूल रहती हैं।

 

गौरतलब है कि लखनऊ में प्रदूषण और धुंध के कारण खिलाड़ियों और अंपायरों को मैदान पर परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया। इस घटना ने एक बार फिर उत्तर भारत में सर्दियों के दौरान होने वाले प्रदूषण और उसके खेल आयोजनों पर पड़ने वाले असर को लेकर बहस छेड़ दी है।

Advertisement

 

वहीं, क्रिकेट प्रशंसकों में भी मैच रद्द होने को लेकर निराशा देखने को मिली। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर आयोजन स्थल और मौसम को लेकर सवाल उठाए हैं। शशि थरूर का यह बयान इसी बहस को और तेज करता नजर आ रहा है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh