प्रसव पीड़ा से तंग आकर गर्भवती ने खुद का पेट चीरकर निकाली नवजात बच्ची

न्यूज़म ब्यूरो

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद से एक हैरान कर देने वाला और दर्दनाक मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा का असहनीय दर्द सहन न कर पाने पर एक महिला ने खुद ही चाकू से अपना पेट चीरकर नवजात बच्ची को बाहर निकाल लिया। गंभीर अवस्था में महिला और नवजात को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मामला बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल ग्राम का है, जहां रहने वाली 34 वर्षीय ननकई के पति बड़कऊ की लगभग छह माह पहले मृत्यु हो चुकी थी। शुक्रवार को ननकई को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। आसपास कोई मदद न मिलने और दर्द असहनीय होने पर उसने चाकू से अपना पेट फाड़ लिया और बच्ची को जन्म दे दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर ननकई को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजेश सोनकर और डॉक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि महिला ने किसी धारदार हथियार से अपने पेट को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर लिया था। उसे पहले फखरपुर सीएचसी से बहराइच मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के बावजूद हालत में सुधार न होने पर महिला को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

डॉक्टरों के अनुसार नवजात बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और उसे महिला विंग के एसएनसीयू वार्ड में निगरानी में रखा गया है। वहीं, इस हृदय विदारक घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग महिला की हालत को लेकर चिंतित हैं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh