आज के बच्चे और युवा हैं हमारे कल का भविष्य : डॉक्टर सुरभि श्रीवास्तव

राजकीय हाईस्कूल छांही के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के जरिए दिखाया भविष्य में सपनों की उड़ान किस ओर ले जाएगी 

 

 
वाराणसी। जिले के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित राजकीय हाईस्कूल छांही चिरईगांव की प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरभि श्रीवास्तव ने कहा कि आज के बच्चे और युवा हमारे कल का भविष्य हैं। बच्चों की तरक्की के सपने और उनकी उपलब्धियां आने वाले एक नवभारत का निर्माण करेगी।

स्कूल के बच्चों को भविष्य में क्या बनना है और किस दिशा में उड़ान भरनी है, इसे प्रदर्शित करते हुए छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए करियर मेले का आयोजन किया गया। इसके लिए उद्घाटन के लिए छांही की पूर्व प्रधान गीता यादव को आमंत्रित किया गया, साथ ही एसएमडीसी के सदस्यों एवं अभिभावकों को भी न्यौता गया।

 

स्कूल परिसर में जैसे ही पूर्व प्रधान गीता यादव ने मौजूदा प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरभि श्रीवास्तव के साथ रिबन काटते हुए शुभारंभ किया, स्कूली छात्राओं ने तालियां बजाते हुए उनके स्वागत में जयकारे लगाते हुए माहौल में गर्माहट पैदा कर दी।

 

Advertisement

स्कूल मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट कमेटी (एसडीएमसी) के सदस्य व करियर काउंसलर मोहम्मद कैफ तथा कृष्णा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक बना दिया।

Special Offer
ADVERTISEMENT
 

विभिन्न स्टोलों के माध्यम से करियर की भांति भांति की संभावनाओं को एवं विकल्पों को दिखाने का बच्चों द्वारा सार्थक प्रयास किया गया। छात्र-छात्राओं ने पोस्ट गीत संगीत भाषण आदि के द्वारा अपनी रु चि अनुसार कार्यक्रम भी पेश किए।

 

साथ ही लघु नाटिका के जरिए छात्र-छात्राओं ने करियर के महत्व एवं आवश्यकता, शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित व्यवसाय जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, पायलट, वकालत इत्यादि के बारे में भी जागरूक किया कि इन क्षेत्रों में छात्र अपना करियर बनाकर किस प्रकार अपना भविष्य और भी उज्ज्वल बना सकता है।

 

मौके पर सभी अतिथियों, शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान गीता यादव एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरभि श्रीवास्तव द्वारा पंख पत्रिका का विमोचन भी किया गया। बता दें कि ये पहला मौका है, जब विद्यालय की ओर से पत्रिका का विमोचन किया गया, जबकि करियर मेला लगातार दूसरे वर्ष लगाया गया है।

 

पत्रिका के विमोचन के बाद उसका वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉक्टर सुरभि श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि गीता यादव को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान करते हुए सम्मानित भी किया गया।

 

मुख्य अतिथि द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा किए गए प्रयासों की भूरि-भूरि सराहना भी की गई और भविष्य में भी इसी तरीके के आयोजनों में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्या डॉक्टर श्रीवास्तव ने बताया कि भारत सरकार की समग्र शिक्षा नीति के अंतर्गत करियर गाइडेंस प्रोग्राम के तहत इस करियर मेले का आयोजन राजकीय हाईस्कूल छांही वाराणसी में किया गया।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh