राष्ट्र निर्माताओं को नमन : रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

योगी सरकार ने विरासत और विकास को जोड़ा, युवाओं को महापुरुषों से कराया परिचय

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न

न्यूज़म ब्यूरो

लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व के तीसरे व अंतिम दिन लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर भव्य चर्चा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, साहित्य प्रेमियों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।

तिलक और अटल के विचारों से प्रेरित हुआ युवा वर्ग

Advertisement

कार्यक्रम में लोकमान्य तिलक के स्वराज, स्वाभिमान और राष्ट्र चेतना के संदेश को मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं पर आधारित संगीतमय नृत्य नाटिका अटल स्वरांजलि ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, भाजपा नेता व सहसंयोजक नीरज सिंह समेत तमाम नेतागण मौजूद रहे।

योगी सरकार ने विरासत संरक्षण को दी नई दिशा

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जिन चार महापुरुषों के व्यक्तित्व पर यह आयोजन केंद्रित है, उनके योगदान पर घंटों चर्चा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर उनके जीवन का सौभाग्य रहा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर महापुरुषों की विरासत पर गर्व करने और उन्हें सम्मान देने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्थक पहल की है। बनारस से शुरू हुए ऐसे आयोजनों को अब राजधानी लखनऊ तक विस्तार दिया गया है, जिससे नई पीढ़ी राष्ट्रनायकों के जीवन से प्रेरणा ले सके।

विकास के साथ संस्कृति का समन्वय

योगी सरकार प्रदेश में विकास और सांस्कृतिक चेतना को साथ लेकर चल रही है। एक ओर एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज, स्मार्ट सिटी, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रनायकों, संतों, साहित्यकारों और समाज सुधारकों की स्मृतियों को सहेजने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रश्मिरथी पर्व जैसे आयोजनों से स्पष्ट है कि योगी सरकार केवल भौतिक विकास ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और वैचारिक समृद्धि की दिशा में भी प्रभावी कार्य कर रही है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh