UPTE-2026 का रिजल्ट घोषित, 759513 अभ्यर्थी सफल

न्यूज़म ब्यूरो

प्रयागराज, 26 अगस्त। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की विज्ञापन संख्या 01/2026 शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी- 2026) की लिखित परीक्षा का आज रिजल्ट घोषित किया गया है जिसमें प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 05 तक) हेतु परीक्षा में सम्मिलित कुल 713648 अभ्यर्थियों में से (80.07 प्रतिशत) 571435 अभ्यर्थी सफल हुये। उप सचिव ने बताया कि उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08 तक) हेतु परीक्षा में सम्मिलित कुल 1057021 अभ्यर्थियों में से (71.85 प्रतिशत) 759513 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए है।

आयोग के उप सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा में प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 05 तक) सम्मिलित कुल 122405 कार्यरत शिक्षकों में से (76.29 प्रतिशत) 93387 कार्यरत शिक्षकों को तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08 तक) सम्मिलित कुल 146394 कार्यरत शिक्षकों में से (77.45 प्रतिशत) 113384 कार्यरत शिक्षकों को सफल घोषित किया गया है। चयन परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर अभ्यर्थियों द्वारा देखा जा सकता है।

उप सचिव ने बताया कि 02 व 03 जुलाई 2026 को दो-दो पाली तथा दिनांक 04 जुलाई 2026 को एक पाली में, इस प्रकार कुल 05 पालियों (03 पाली उच्च प्राथमिक स्तर एवं 02 पाली प्राथमिक स्तर) में प्रदेश के 60 जनपदों में 955 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न कराया गया। इस परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों की अत्यधिक संख्या (1994661) होने के दृष्टिगत संदर्भित परीक्षा 03 दिवस की पॉच पालियों में सम्पन्न करायी गयी। इसलिए अभ्यर्थियों के तुलनात्मक मूल्यांकन हेतु जैसा कि विज्ञापन के बिन्दु 09 में उल्लिखित है, की प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए परिणाम तैयार किया गया है।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh